पटना, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप खिली, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने आगामी एक से दो दिनों में बिहार के न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री और पूर्णिया का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, गया का 27.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath