रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में सोमवार को एक घर के अंदर परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले दीपक कुमार झा, उनके माता-पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चों का शव पाया गया है।
पुलिस ने भाइयों का शव पंखे से लटकता पाया, जबकि अन्य शव बिस्तर पर पाए गए।
पुलिस को मौके से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है।
पिछले 10 दिनों में झारखंड में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
dharmpath.com dharmpath