रांची में मंदिर में गोमांस मिलने के बाद तनाव

रांची, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। मंदिर में गोमांस के टुकड़े मिलने के बाद यहां शनिवार को दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ और बंद आयोजित किया गया।

डोरंडा स्थित मंदिर में शुक्रवार रात गोमांस मिला था, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग ने बंद का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि विहिप कार्यकर्ताओंऔर अन्य के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। रांची में कई स्थानों पर टायर जलाए गए।

शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों से अभिभावकों को संदेश भेजा गया कि वे अपने बच्चों को स्कूल आकर ले जाएं, क्योंकि शहर में पथराव हो रहे हैं और टायर जलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास को लेने के लिए कारों का काफिला हवाईअड्डे जा रहा था। लेकिन बंद समर्थकों ने उसे भी रांची के हीनो इलाके के पास रोक दिया।

जब मुख्यमंत्री जमशेदपुर से वापस रांची आए तो उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उन्होंने घायलों को मुफ्त इलाज और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रांची में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493