रांची में 30 हजार लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची में 30 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।

अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के संचालन का काम देख रहे आयुष मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “13 जून को रांची में मुख्य आयोजन का कर्टन रेजर आयोजित होगा। इसमें योग संस्थानों और गुरुओ के अलावा राज्य के कई गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे।”

मंत्रालय ने कहा है कि वह शिक्षण संस्थाओं, सरकारी विभागों, व्यवसायी कम्पनियों और उद्योगों और सांस्कृतिक संगठनों को अपने कर्मचारियों, सदस्यों के हित के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493