रांची, 22 फरवरी (आईएएनएस)। कुछ अज्ञात अपराधियों ने यहां सोमवार को एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर छह लाख रुपये लूट लिए। उस समय कर्मचारी रुपये लेकर एक बैंक में जा रहे थे।
यह धनराशि पेट्रोल पंप की थी।
पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार आठ अपराधियों ने उस वाहन का रास्ता रोक लिया, जिसमें पेट्रोलपंप के प्रबंधक सहित चार लोग बैंक जा रहे थे। लुटेरे रकम लूट कर फरार हो गए।
पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath