मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए राजकुमार राव को चिलचिलाती गर्मी में छत्तीसगढ़ के जंगलों में शूटिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि गर्मी के बावजूद पूरी टीम का ध्यान काम पर था और स्थानीय लोग भी काफी मदगार थे।
अमित मसूरकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘न्यूटन’ में राजकुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
‘सिटी लाइट्स’ के अभिनेता की फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग जंगल में हुई, बावजूद इसके नेटवर्क की कोई समस्या नहीं हुई।
राजकुमार ने कहा, “चिलचिलाती गर्मी में सहज रहने के लिए अतिरिक्त भोजन ले रहे हैं।”
पिछले महीने फिल्म की शूटिंग के दौरान, राजकुमार की मां का निधन हो गया। कथित तौर पर वह अस्वस्थ थीं और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath