श्रीनगर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर के बिजबेहरा शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आतंकवादियों ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर गोरिवान (बिजबेहरा) शहर में सड़क से गुजर रहे सेना के काफिले पर ग्रनेड फेंका, जो सड़क पर फटा। इसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए बाधित रहा।
dharmpath.com dharmpath