राजगढ़-मंत्रीजी का जन्मदिन मनाने पहुंचे एसपी-कलेक्टर

ब्यावरा- मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह पंवार का जन्मदिन राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित उनके कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस आयोजन में जिले के एसपी और कलेक्टर भी शामिल हुए। इसे लेकर अब विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं और अफसरों पर जनसेवा की बजाए नेताओं की गुलामी करने के आरोप लगाए हैं।

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पंवार का मंगलवार को जन्मदिन था। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्यावरा में केक कटिंग का कार्यक्रम रखा था। हैरानी की बात ये है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही जिले के एसपी अमित तोलानी और कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा भी मंत्री जी का केक कटवाने पहुंच गए। इसका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493