राजग का 36 राफेल विमान सौदा संप्रग की तुलना में 2.86 फीसदी सस्ता : कैग

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने पाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा हस्ताक्षरित राफेल लड़ाकू विमान सौदे की कीमत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा प्रस्तावित कीमत से 2.86 फीसदी कम है।

सरकार द्वारा बुधवार को राज्यसभा में बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट को सदन में पेश किया गया।

रिपोर्ट में राजग सरकार द्वारा साइन की गई डील में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के वास्तविक मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में कीमत की जांच शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493