राजग की ‘संकल्प रैली’ आज, बिहार में पहली बार मोदी, नीतीश करेंगे चुनावी मंच साझा

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘संकल्प रैली’ के संबोधित करेंगे। इस मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान भी होंगे। बिहार में यह पहला मौका होगा जब मोदी और नीतीश किसी चुनावी रैली को एक साथ संबोधित करेंगे।

मोदी आज पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद सीधे राजग की रैली को संबोधित करने गांधी मैदान जाएंगे। यहां वह करीब डेढ़ बजे तक रहेंगे।

प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि गांधी मैदान के साथ ही पूरे पटना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में करीब 12 हजार पुलिस जवानों को लगाया जा रहा है और 15 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को जांच के बाद ही मैदान में प्रवेश दिया जा रहा है।

इस रैली को लेकर पटना की सड़कों और चौराहों को पोस्टरों व बैनरों से पाट दिया गया है। बिहार में राजग के तीनों घटक दल जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोजपा ने इस रैली को लेकर विशेष तैयारी की है। राजग नेताओं का दावा है कि इस रैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493