राजग नेताओं के साथ आज रात्रिभोज पर मिलेंगे मोदी, शाह

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के साथ रात्रिभोज पर मुलाकात करेंगे।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले आयोजित बैठक में मतगणना के बाद की रणनीति बनाई जा सकती है।

रात्रिभोज से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पर भी मुलाकात कर सकते हैं।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष राम विलास पासवान बैठक में शामिल होंगे।

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल इस बैठक में अनुपस्थित रह सकते हैं और इस स्थिति में वे अपने प्रतिनिधि भेज सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493