राजद्रोह कानून को और कड़ा बनाया जाएगा : राजनाथ

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), 16 मई (आईएएनएस)। सत्ता प्राप्त करने की स्थिति में ‘राजद्रोह कानून को निरस्त करने’ के कांग्रेस के बयान पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार इस कानून को और कड़ा बनाएगी।

यहां लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राजद्रोह कानून को और कड़ा बनाया जाएगा ताकि देशद्रोहियों की आत्मा तक कांपे।

सिंह ने अपने 30 मिनट के भाषण के दौरान कहा, “कांग्रेस कह रही है कि वह राजद्रोह कानून को निरस्त कर देगी। हम इसे और कड़ा करने जा रहे हैं ताकि कोई भी इसके खिलाफ काम करने की हिम्मत न करे।”

अर्थव्यवस्था के बारे में सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान मुद्रास्फीति मुख्य चुनाव मुद्दा रहता था, लेकिन 2004 और 2019 के चुनाव के दौरान यह मुद्दा नहीं है, क्योंकि दोनों भाजपा प्रधानमंत्रियों (अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी) के प्रबंधन ने कीमतों को बढ़ने नहीं दिया।

सिंह यहां भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के लिए वोट मांगने आए थे, जो दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीतना चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश की चारो लोकसभा सीट पर 19 मई को चुनाव होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493