राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजधानी पटना के मौर्या होटल में शुरू हो गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद कर रहे हैं। इसमें पार्टी के विभिन्न राज्यों की इकाई के अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।

पार्टी महासचिव मुन्द्रिका प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में सांगठनिक चुनाव पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मुख्य रूप से राजनीतिक तथा आर्थिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रारंभिक संबोधन के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके अलावा जनता दल परिवार के विलय पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक अपराह्न् चार बजे तक चलेगी। इसमें लालू प्रसाद यादव के अलावा राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, रामचंद्र पूर्वे, सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुल 262 सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493