नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह गर्म रही। सुबह में हल्के धुंधलके की वजह से न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath