नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी आ सकती है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 25 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath