राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाएगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से घटा छाएगी। कुछ इलाकों में एक-दो हल्की फुहारें या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 69 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493