ली ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से चीन और मिस्र ने एक-दूसरे के साथ सम्मान विश्वास और समर्थन का संबंध स्थापित किया है। समय के साथ इनकी मित्रता भी मजबूत हुई है।
ली ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन-मिस्र संबंधों में तेजी से विकास हुआ है। इन दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं और गहराई के साथ एक व्यापक सामरिक भागीदारी स्थापित की है।
चीनी प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर लाभप्रद सहयोग को गहरा बनाने और द्विपक्षीय मैत्री को बढ़ावा देने के लिए मिस्र के साथ संयुक्त प्रयास करने की चीन की इच्छा व्यक्त की। जिससे इन दोनों देशों तथा उनके लोगों को लाभ हो सके।
इस्माइल ने अपने संदेश में कहा कि मिस्र और चीन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है, और उन्हें आशा है कि दोनों देशों के बीच की दोस्ती को मजबूत किया जाएगा और दोनों देशों की सरकारें मिस्र और चीनी लोगों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए साथ मिलकर काम करती रहेंगी।
dharmpath.com dharmpath