शी ने सोमवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चीन को वर्ष 2049 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की शताब्दी तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी शक्ति बनने के उद्देश्य को साकार करने से पहले 2020 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सर्वाधिक नवाचार युक्त देश और 2030 तक एक प्रमुख प्रवर्तक के रूप में खुद को स्थापित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर आयोजित चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस), चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (सीएई), नेशनल कांग्रेस ऑफ द चाइना एसोसिएशन फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीएएसटी) के द्विवार्षिक सम्मेलन के राष्ट्रीय समारोह में यह टिप्पणी की।
इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री ली केकियांग की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ नेताओं झांग डेजियांग, यू झेगंशेंग, लियु युनशान और वांग किशान ने भाग लिया।
dharmpath.com dharmpath