राजनाथ का 2 दिवसीय लखनऊ दौरा आज से

लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। वह शाम पांच बजे अमौसी हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे।

राजनाथ नौ अक्टूबर को कपूरथला में स्व. डीपी बोरा मार्ग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद निरालानगर स्थित माधव सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र प्रदेश इकाई में मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाम साढ़े छह बजे कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

लखनऊ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री पार्टी कार्यकताओं और अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों तथा विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493