नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह छह से आठ अप्रैल तक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर होंगे।
इस यात्रा के दौरान राजनाथ राष्ट्रीय स्मारक, सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करेंगे और अंडमान एवं निकोबार के केंद्र शासित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
राजनाथ सिंह अगले दिन गुप्तापारा गांव में सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। वह मस चर्च में स्थित दिवंगत बिशप जॉन रिचर्डसन की कब्र पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गृहमंत्री कार निकोबार में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं सुनामी स्मारक में स्थित गैलरी का भी देखने जाएंगे।
राजनाथ मलक्का में उच्च माध्यमिक विद्यालय की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे तथा मलक्का में ही आदिवासी परिषद के प्रमुखों और अन्य जनजातीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह रॉस आइलैंड का भ्रमण कर वहां पर लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन करेंगे। गृहमंत्री पोर्ट ब्लेयर नगर परिषद द्वारा आईटीएफ ग्राउंड, पोर्ट ब्लेयर में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।
अपनी यात्रा के आखिरी दिन, राजनाथ हेवलॉक द्वीप का भी दौरा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath