राजनाथ ने असम में 5 लोगों की हत्या की निंदा की

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम में पांच लोगों की बेरहमी से हुई हत्या की शुक्रवार को निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की कायराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा।

लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह ने यहां एक खेल कार्यक्रम में कहा, “इस तरह की कायराना कृत्यों को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

राजनाथ ने कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है और सोनोवाल से कहा है कि केंद्र सरकार अपराधियों से सख्ती से निपटेगी।

गुरुवार रात को संदिग्ध उग्रवादियों ने तिनसुकिया जिले के खेराईबाड़ी इलाके में पांच नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उग्रवादी संगठन उल्फा ने शुक्रवार को इन हत्याओं के पीछे अपना हाथ होने से इनकार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493