राजनाथ ने कश्मीर में हालात की समीक्षा की

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर और पाकिस्तान से लगी सीमा की स्थिति की समीक्षा की।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के. एस. धतवालिया ने आईएएनएस से कहा, “एक उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति तथा पाकिस्तान सीमा पर बने हालात की समीक्षा की गई।”

उन्होंने बैठक को आमतौर से होने वाली समीक्षा बैठक बताया और कहा कि इसमें सीमा, नियंत्रण रेखा और कश्मीर घाटी की पूरी स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और कई मंत्रालयों के अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493