राजनाथ ने किसान की आत्महत्या की जांच के आदेश दिए

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी को आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा की गई आत्महत्या की जांच करने के आदेश दिए हैं।

गृह मंत्री के कार्यालय से किए गए एक ट्वीट के अनुसार, “गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की और दिल्ली में किसान द्वारा आत्महत्या करने की घटना की जांच के निर्देश दिए।”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के भूमि अध्यादेश के खिलाफ आप द्वारा जंतर मंतर पर आयोजित एक रैली में एक किसान ने पेड़ से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। यह अध्यादेश सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493