राजनाथ ने चेतिया के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन उल्फा के महासचिव अनूप चेतिया को भारत को सौंपने के लिए बांग्लादेश को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम आतंकवाद और संगठित अपराध पर भारत के साथ सहयोग की बांग्लादेश की प्रतिबद्धता और परिपक्व ता को दर्शाता है।

राजनाथ ने ट्विटर पर लिखा, “अनूप चेतिया को भारत भेजने में सक्रिय सहयोग के लिए मैं बांग्लादेश सरकार को धन्यवाद देता हूं।”

राजनाथ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मैं बांग्लादेश सरकार द्वारा अनूप चेतिया को भारत को सौंपने का स्वागत करता हूं।”

उल्फा के संस्थापक सदस्य चेतिया को बांग्लादेश में 1997 में विदेशी एवं पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था, और उसके खिलाफ हथियार और 16 देशों की मुद्राएं रखने सहित कई अन्य आरोप हैं। असम में उसके खिलाफ फिरौती वसूलने और हत्याओं के आरोप हैं।

चेतिया को बुधवार को भारत लाया गया।

गृहमंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “चेतिया की प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी हो गई है और उसे आज (बुधवार) नई दिल्ली लाया जाएगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493