राजनाथ ने लखनऊ में स्कूली बच्चों संग खाया खाना

लखनऊ, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थानीय सांसद और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किचन में खाना बनाने की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों के साथ खाना भी खाया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन उप्र के सरकारी स्कूलों में करीब 1 लाख बच्चों को मध्याह्न् भोजन (मिड डे मील) की आपूर्ति करता है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को बचाने के लिए अक्षयपात्र सेवाभाव से काम कर रही है। बच्चों को खाना खिलाना ईश्वर की सेवा है। सबको इसका मौका नहीं मिलता। इसके लिए बड़े मन की जरूरत होती है।

राजनाथ ने कहा, “देश में ऐसे बहुत से बच्चे हैं, जो पौष्टिक आहार के अभाव में शिक्षा से दूर हैं। हमारी सरकार रोजगार के लिए भी लगातार कोशिश कर रही है।”

गौरतलब है कि लखनऊ में अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन इसी साल मार्च में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से सरोजनीनगर स्थित अमौसी गांव के एक प्राइमरी स्कूल में यह रसोई बनाई गई है। इसके तहत एक लाख बच्चों को मिड डे मील परोसा जा रहा है। इस केंद्रीय रसोई को बनाने में करीब 209 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह ने शहर के मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें ‘तालीम की ताकत’ विषय पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

गृहमंत्री 28 दिसंबर को 11 बजे राजधानी में ही गोमतीनगर में एनआईए दफ्तर की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 12़ 40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493