राजनाथ ने सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस मुलाकात को सामान्य बताया है। लेकिन, इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ यह जानकारी साझा की है कि गुजरात में महाशिवरात्रि के दौरान हमले के लिए 10 आतंकवादी संभवत: भारत में घुस चुके हैं।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “यह एक सामान्य बैठक थी, जिसमें मंत्री ने देश के सुरक्षा हालात का जायजा लिया।”

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पाकिस्तान के अपने समकक्ष नासीर जंजुआ से सूचना मिली है कि पाकिस्तानी आतंकवादी समूह के 10 आतंकवादी हमले के लिए गुजरात में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद गुजरात व देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493