राजनाथ पूर्व सैनिकों से मिले

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां एक रैंक एक पेंशन के मुद्दे पर आंदोलनरत पूर्व सैनिकों से मुलाकात की।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां एक रैंक एक पेंशन के मुद्दे पर आंदोलनरत पूर्व सैनिकों से मुलाकात की।

पूर्व सैनिकों के मोर्चा के प्रवक्ता कर्नल (सेवानिवृत्त) अनिल कौल ने आईएएनएस से कहा, “मंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना सर्वोत्तम प्रयास करेंगे।”

राजनाथ ने इस सप्ताह के प्रारंभ में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर मुलाकात की थी।

राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर ओआरओपी के मुद्दे को लेकर जारी पूर्व सैनिकों के आंदोलन का शुक्रवार 75वां दिन है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493