नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार से तीन दिवसीय बहरीन के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी शनिवार को जारी एक बयान से मिली।
राजनाथ के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में गृह और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बयान में कहा गया है, “दौरे के दौरान राजनाथ बहरीन के गृहमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वहां भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत करेंगे।”
बहरीन के शीर्ष नेतृत्व के साथ राजनाथ सीमा पार से भारत में आतंकवाद और आतंकवाद रोधी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath