राजनाथ लखनऊ में मनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे।

गृहमंत्री ने ट्वीट किया, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए लखनऊ जा रहा हूं। योग मानव जाति के लिए भारत का सबसे अच्छा तोहफा है और यह सभी मनुष्यों को एकजुट रखता है।”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यथार्थ बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वास्तविकता में बदलने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में होने वाले समारोह में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493