राजनाथ, शाह, गौड़ा, गडकरी, सीतारमन, रामविलास ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राजनाथ सिंह, अमित शाह, सदानंद गौड़ा, रामविलास पासवान, निर्मला सीतारमन और नितिन गडकरी ने गुरुवार को नवगठित केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन पांच बड़े नेताओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अब तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर काम करते आ रहे आमित शाह को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

राजनाथ, रामविलास, गडकरी और निर्मला इससे पहले की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। वह इससे पहले 2014 से 2019 तक प्रधानमंत्री थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493