राजनाथ सिंह सोमवार को पूर्वोत्तर के चार मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे

आइजोल, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह म्यांमार की सीमा से लगे पूर्वोत्तर के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सोमवार को मिलेंगे और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री हेलीकॉप्टर से सीमावर्ती इलाके का दौरा भी करेंगे।

मिजोरम के गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से यहां सोमवार को मुलाकात करेंगे और भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।”

इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री मंगलवार को म्यांमार से लगे सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। मंत्री भारत-म्यांमार सीमा की मौजूदा हालात पर असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।”

बीते महीने म्यांमार के राली गांव के करीब 280 लोगों ने दक्षिण मिजोरम के सिहा जिले के पहाड़ी गांव लुंगपुक और खालखह में शरण ली।

म्यांमार सीमा से लगे इलाकों में तैनात असम राइफल्स के जवानों और सिहा जिला प्रशासन ने इन शरणार्थियों को भोजन व दूसरी सहायता प्रदान की प्रदान की। बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा, “भारत-म्यांमार की मिजोरम से लगी सीमा बाड़ रहित है। तस्कर अक्सर इसका इस्तेमाल मादक पदार्थो, हथियारों और म्यांमार से निषिद्ध व्यापार के लिए करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493