नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और दिल्ली सरकार से संबंधित मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा की।
गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया की राजनाथ से यह मुलाकात एक घंटे चली और दिल्ली सरकार के सामने खड़े होने वाले संभावित मुद्दों पर चर्चा की।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब नौकरशाहों के स्थानांतरण और उनकी नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग और केजरीवाल सरकार के बीच तनातनी चल रही है।
मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने राजनाथ से आग्रह किया कि हर मुद्दे के सौहाद्र्रपूर्ण समाधान के लिए वह हस्तक्षेप करें।
अधिकारी ने कहा, “गृहमंत्री ने उनकी बातें ध्यान से सुनी और केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।”
dharmpath.com dharmpath