राजनाथ सोमवार को गाजीपुर व चंदौली में करेंगे रैलियां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े-बड़े नेता सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को सात जिलों में जनसभाएं करने जा रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जहां पूर्वाचल के चार जिलों- सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर और भदोही में चार जनसभा कर रहे हैं, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ गाजीपुर और चंदौली में पार्टी से मिली जिम्मेदारी पूरी करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजनाथ सिंह गाजीपुर जिले में दोपहर 1:10 बजे जमनिया के रामलीला मैदान में और चंदौली जिले में दोपहर 2:45 बजे सैदपुर चकिया के किसान इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493