राजनाथ 27 से 29 नवम्बर तक रूस की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 27 से 29 नवम्बर तक रूस की यात्रा पर जाएंगे।

अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह रूस के आंतरिक मामलों के मंत्री व्लादीमीर कोलोकोल्तसेव और अन्य वरिष्ठ रूसी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। विचार विमर्श के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के रूसी संघ के आंतरिक मंत्रालय के साथ आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने में सहयोग के बारे में एक व्यापक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। इससे सूचना, विशेषज्ञों की जानकारी, सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणाली के आदान-प्रदान के जरिए भारत और रूस के बीच संबंध और मजबूत होंगे और आतंकवाद पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी। आशा है कि गृह मंत्री मादक पदार्थ और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493