राजनीतिक टिप्पणी करना मेरे स्वभाव में नहीं : वरुण गांधी

वरुण ने कहा, “लोग चाहते हैं कि मैं राजनीतिक टिप्पणी करूं, लेकिन मेरे स्वभाव में यह है ही नहीं। मैं किसी की निंदा नहीं करता। इससे दूर ही रहता हूं।”

वरुण ने शनिवार को जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के कोथराकलां गांव में दो हजार जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा, “गरीबों के आंसू पोछने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गरीबों की सेवा को ही अपना धर्म मानता हूं। धन दौलत कमाने से तो अच्छा है कि गरीबों की सेवा की जाए। इससे मन को शांति मिलती है।”

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निर्धन वर्ग के लोग स्वयं को अकेला न समझें।

इसके बाद वरुण भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के घर पहुंचे और उनके दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। करीब साढ़े चार बजे सांसद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493