रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) द्वारा रूस के खिलाड़ियों को रियो पैरालम्पिक-2016 में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करने का फैसला राजनीतिक दबाव के कारण लिया गया है।
यह बात रूस ओलम्पिक समिति (आरओसी) के अध्यक्ष एलेक्जेंडर झुकोव ने कही है।
समाचार एजेंसी स्पूटनिक के मुताबिक, आईपीसी के अध्यक्ष फिलिप क्रावेन ने रविवार को रूस के खिलाड़ियों पर पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से प्रतिबंध लगा दिया था।
आर-स्पोर्ट ने रविवार को झुकोव के हवाले से कहा है, “अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फैसले से इतर फैसला लिया है। वह ज्यादा राजनीतिक दबाव नहीं झेल सके।”
आईओसी ने 24 जुलाई को रूस की टीम पर रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर पूर्व प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया था। उसने हर खेल की व्यक्तिगत संघ से इस पर फैसला लेने को कहा था।
dharmpath.com dharmpath