राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने का राजनाथ का आग्रह

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम को कमजोर करने के खिलाफ सोमवार को आहूत भारत बंद के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक दलों से तनाव पैदा करने से बचने का आग्रह किया है।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “सर्वोच्च न्यायालय में आज एक समीक्षा याचिका दायर की गई है। मैं सभी से तनाव से बचने का आग्रह करूंगा। मैं उनका समर्थन मांगता हूं।”

उन्होंने कहा, “हमें ऐसी स्थिति नहीं बनानी चाहिए, जो सांप्रदायिक तनाव बढ़ाती हो। यह सभी राजनीतिक दलों के सहयोग की नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि किसी प्रकार के तनाव को टाला जा सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493