राजनीति की सफाई से प्रेरित था उम्मदवारों से पैसे लेने का बयान : केजरीवाल

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राजनीतिक पार्टियों से पैसा लेने वाले अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि यह आखिरकार राजनीति में मौजूद गंदगी को साफ करेगा।

केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा था कि वे राजनीतिक पार्टियों से पैसे जरूर लें लेकिन उन्हें वोट न दें।

केजरीवाल ने यहां सवांददाताओं को बताया, “सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह पार्टियां घूस के लिए काले धन का इस्तेमाल करती हैं, शराब बांटती हैं, टिकटें खरीदती हैं। मैं यह कह रहा हूं कि आप काला धन लीजिए, लेकिन वोट मत दीजिए। यह घूस नहीं है।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ दिनों में पार्टियां यह महसूस करेगी कि आप पैसे बांट कर वोट नहीं ले सकते। इस तरह राजनीति में सफाई आएगी। इसलिए मैं कह रहा हूं कि पैसे लीजिए, लेकिन उनके लिए वोट मत कीजिए, कुछ दिन में ये पार्टियां महसूस करेंगी कि पैसा देने का कोई मतलब नहीं है, वोट को किसी के जरिए नहीं खरीदा जा सकता।”

उन्होंने कहा, “अपराध क्या है? अपराध वह है कि अगर कोई घूस दे या ले। अपराध क्या है? कोई कहता है कि मुझसे पैसे लीजिए और मेरे लिए वोट कीजिए। अगर कोई अदला-बदली होती है, तो वह घूस है।”

केजरीवाल ने हाल ही में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा था कि वे कांग्रेस या भाजपा से पैसे जरूर लें, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट आप के लिए करें।

उनके इस बयान पर विपक्षी पार्टियों ने उनकी आलोचना की थी और निर्वाचन आयोग ने इसे चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493