मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें उपयुक्त मंच मिला तो वह राजनीति में जरूर आना चाहेंगी।
महिला सशक्तिकरण की पक्षधर मल्लिका की फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली है।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, “यदि मुझे उपयुक्त मंच मिला, तो राजनीति में जरूर आना चाहूंगी। यदि मैं हमारे समाज की महिलाओं के लिए कुछ कर सकती हूं, तो जरूर करना चाहूंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं नरेंद्र मोदी के काम से बेहद प्रभावित हूं। वह अच्छा काम कर रहे हैं। केवल मैं ही नहीं, पूरा देश उनके काम से प्रभावित है।”
निर्देशक के. सी. बोकाडिया की फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में अभिनेता ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे अनुभवी अभिनेताओं और अभिनेता राजपाल यादव ने भी काम किया है।
dharmpath.com dharmpath