राजपथ पर महिला अधिकारी ने फहराया तिरंगा (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल गणतंत्र दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बानगी देखने को मिली, जब राजपथ पर महिला ने ध्वजारोहण किया। इस बार कैप्टन होबम बेला देवी ने राजपथ पर तिरंगा फहराया।

आम तौर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति जब मंच पर पहुंचते हैं जब ध्वजारोहण किया जाता है।

इस बार राजपथ पर ध्वजारोहण करने वाली महिला अधिकारी बेला देवी मणिपुर से हैं। वह सेना के ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में कार्यरत हैं।

राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल की अधिकारी ने सलामी का आदेश दिया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रधुन बजाई गई और फिर 21 तोपों की सलामी दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493