राजबब्बर 26 को फतेहपुर में रोड शो, चुनावी जनसभा करेंगे

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया, “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर 26 नवंबर को पूर्वाह्न फतेहपुर जिले के जहानाबाद, अपराह्न फतेहपुर एवं खागा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे एवं शाम को छह बजे बाराबंकी जिले में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को प्रमोद तिवारी भी संबोधित करेंगे।”

मदान ने बताया, “इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजय सिंह 26 नवंबर को अपराह्न झांसी पहुंच रहे हैं, जहां से नगर पालिका, मऊरानीपुर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद नगर पंचायत रानीपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेद्र कुमार के पक्ष में रोड शो करने के बाद शाम को नगर पंचायत बड़ागांव में कांग्रेस प्रत्याशी कालका प्रसाद कुशवाहा के पक्ष में एवं मेयर प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।”

प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार कई अन्य नेता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाओं संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493