राजबब्बर 3 को हाथरस व 4 को हापुड़ में

कांग्रेस महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर तीन फरवरी को सुबह 11 बजे विधानसभा क्षेत्र एवं जिला हाथरस के सरस्वती इंटर कॉलेज से अलीगढ़ रोड तक कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने कहा, “इसके साथ ही इसी दिन बब्बर 12 बजे भगत सिंह पार्क सासनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 1.30 बजे विधानसभा क्षेत्र कोल जनपद अलीगढ़ के धर्मपुर कोर्टयार्ड से जीवनगढ़ तक आयोजित रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।”

त्रिपाठी ने बताया कि इसके बाद राजबब्बर अपराह्न 2.30 बजे जीवनगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां से जमालपुर तक रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा क्षेत्र बरौली जनपद अलीगढ़ में पटवारी नगला से गवाना तक आयोजित रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार बब्बर चार फरवरी को अपराह्न 12.30 बजे विधानसभा क्षेत्र स्याना के बुगरासी से स्याना तक आयोजित रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और एक बजे स्याना में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, “इसके बाद विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद हापुड़ में बुलंदशहर रोड से पंजाबी बस्ती तक आयोजित रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वहीं शाम 4.15 बजे रेलवे रोड, पंजाबी बस्ती में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम छह बजे साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र गाजियाबाद के शहीदनगर साहिबाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 7.30 बजे घोड़ा कॉलोनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493