राजमार्गो पर 18 नवंबर तक नहीं वसूला जाएगा टोल : गडकरी

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने देश के विभिन्न राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है।

जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर बताया, “सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि 18 नवंबर की मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दी गई है।”

इससे पहले सरकार ने दो बार राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की घोषणा की थी। पहली घोषणा 11 नवंबर तक के लिए और दूसरी बार की घोषणा में 14 नवंबर तक टोल नहीं वसूले जाने की बात कही गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493