राजस्थानी लोक नृत्य, पेटिंग्स प्रतियोगिता में फरीदाबाद प्रथम

नई दिल्ली/जयपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में प्रवासी राजस्थानियों की संस्था राजस्थान अकादमी द्वारा आयोजित 26वीं राजस्थानी लोक नृत्य एवं पेटिंग्स प्रतियोगिता में फरीदाबाद की अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं के सांस्कृतिक दल को प्रथम चुना गया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली और 17 उपनगरीय स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

यहां जारी बयान के अनुसार, प्रतियोगिता में देव स्कूल सेक्टर-37, फरीदाबाद का दल द्वितीय, सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल, दिल्ली एवं मयूर पब्लिक स्कूल, दिल्ली संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार सुमेरमल जैन स्कूल को दिया गया।

बयान के अनुसार, अकादमी द्वारा गत वर्ष जाने-माने कर सलाहकार ‘टैक्स गुरु’ सुभाष लखोटिया के जीवित रहते स्थापित सुभाष लखोटिया श्रवण कुमार पुरस्कार दिल्ली के डॉ. रमेश गुप्ता को प्रदान किया गया। केंद्रीय विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

बयान में कहा गया है कि अकादमी ने कैंसर से लड़ाई जीतने वाले दिवंगत सुभाष लखोटिया की भावना के अनुरूप उनके पुत्र सत्यप्रिय लखोटिया को सही अर्थो में श्रवण कुमार बनने के लिए मानद् रूप में दिवंगत सुभाष लखोटिया श्रवण कुमार पुरस्कार उपाधि से सम्मानित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493