राजस्थान उपचुनाव : कांग्रेस को अजमेर, अलवर में बढ़त (लीड-2)

जयपुर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान उपचुनावों में हुई अब तक की मतगणना में दो लोकसभा सीटों अजमेर और अलवर में कांग्रेस आगे चल रही है।

निर्वाचन आयोग अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस से आगे है।

मतगणना के पहले दौर की मतगणना के बाद अलवर में कांग्रेस के करण सिंह यादव भाजपा के जसवंत सिंह यादव से लगभग 10,000 वोटों से आगे हैं।

अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम स्वरूप लांबा से 8,648 वोटों से आगे हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा कांग्रेस के विवेक धाकड़ से आगे हैं।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं।

इन तीनों सीटों पर कुल 42 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

अजमेर सीट से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से सांसद महंत चांदनाथ योगी और मंडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493