जयपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। ये लोग 25 कांग्रेस सांसदों के लोकसभा से निलंबन का विरोध कर रहे थे।
जयपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। ये लोग 25 कांग्रेस सांसदों के लोकसभा से निलंबन का विरोध कर रहे थे।
प्रदर्शन में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायणमीणा ने भी हिस्सा लिया।
पार्टी ने सांसदों के निलंबन के विरोध में शहर में रैली निकाली। अशोक गहलोत ने कहा,”हम सांसदों के निलंबन की निंदा करते हैं। यह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और ललित मोदी के कारोबारी रिश्तों का खुलासा हो चुका है। अब और क्या चाहिए और अब इस पर और क्या कहा जाना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath