राजस्थान के एक गोदाम से गाय का शव बरामद

जयपुर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में एक गोदाम से गाय का शव जब्त किया गया है।

जयपुर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में एक गोदाम से गाय का शव जब्त किया गया है।

सब इंसपेक्टर धरा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शव गोविंदगढ़ के एक गोदाम के अंदर दफन पाया गया।

सिंह ने कहा, “छापेमारी मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार और उससे पूछताछ करने के बाद की गई। इस मामले की जांच जारी है।”

गोविंदगढ़ सब इंसफेक्टर ने यह भी कहा कि इस शख्स की गिरफ्तारी सोमवार को तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद हुई जब उन्होंने कई घरों की खोजबीन की और वहां से 40 किलोग्राम मांस बरामद किया।

पुलिस द्वारा बुधवार को गोदाम की छापेमारी के दौरान पशु चिकित्सक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493