जयपुर, 4 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने राज्य सरकार की सलाह से जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति राधेश्याम शर्मा को और कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति अशोक शर्मा को दिये जाने के आदेश शुक्रवार को जारी किये हैं।
उल्लेखनीय है कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति आर.पी. सिंह का कार्यकाल 5 मई को और कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति पी. के. दशोरा का कार्यकाल 10 मई को पूरा हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath