राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत

जयपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा रहा है। कुल 129 स्थानीय निकायों में भाजपा ने 67 निकायों पर कब्जा जमाया है। गुरुवार को मिले नतीजों के मुताबिक कांग्रेस को महज 33 निकाय में कामयाबी मिली है।

जयपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा रहा है। कुल 129 स्थानीय निकायों में भाजपा ने 67 निकायों पर कब्जा जमाया है। गुरुवार को मिले नतीजों के मुताबिक कांग्रेस को महज 33 निकाय में कामयाबी मिली है।

राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 17 अगस्त को हुए थे।

अजमेर में भाजपा ने 60 में से 31 वार्ड में जीत हासिल की। कांग्रेस 22 वार्ड ही जीत पाई।

जयपुर जिले में भाजपा की आंधी चली। 10 नगरपालिकाओं में से 9 भाजपा के खाते में गई हैं। जिले की सिर्फ एक नगरपालिका कोटपूतली में अधिकांश वार्ड में आजाद उम्मीदवार जीते हैं।

लेकिन, भाजपा को तगड़ा झटका मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालरापाटन में लगा। यहां कुल 25 वार्ड में कांग्रेस ने 15 में जीत हासिल की। भाजपा 10 वार्ड ही जीत सकी।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा ने राज्य के 3,351 वार्ड में से 1,442 में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 1.164 और आजाद उम्मीदवारों ने 704 वार्ड में विजय पाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने संवाददाताओं से कहा, “हम अपना मत प्रतिशत बढ़ाने में कामयाब रहे हैं। हमने मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को करारी शिकस्त दी है।”

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य की जनता ने राज्य की भाजपा सरकार के अच्छे कामकाज पर मुहर लगाई है।

राजे ने कहा, “जीत इस बात को भी साबित करती है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य और देश विकास के नए आयाम छू रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493