राजस्थान : भाजपा के सभी 4 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित

जयपुर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर सहित भाजपा के सभी चारों उम्मीदवार राजस्थान से राज्यसभा के लिए शनिवार को निर्वाचित हो गए।

जयपुर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर सहित भाजपा के सभी चारों उम्मीदवार राजस्थान से राज्यसभा के लिए शनिवार को निर्वाचित हो गए।

केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले ओम प्रकाश माथुर, जिन्हें ओम माथुर के नाम से भी जाना जाता है, भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा भाजपा द्वारा उतारे गए नए चेहरे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति कमल मोरारका कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी पार्टियों द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार थे, जिन्हें पराजित होना पड़ा।

मतदान शनिवार सुबह हुआ और मतगणना शाम पांच बजे के बाद हुई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493